मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:
महाराष्ट्र के किशोरवयीन लडके और युवकों को नशे से दूर रखने के लिए जमात ए इस्लामी हिंद ने मुहिम शुरू की है। देश के नवनिहालों को नशामुक्त करने का संकल्प कर जमात ए इस्लामी हिंद की ओर से 2 से 8 अक्तुबर तक राज्य स्तर पर नशामुक्ती अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत सामाजिक जनजागृती के लिए प्रशासन, सामाजिक संघटन, वैद्यकीय क्षेत्र के लोग इस कार्य में शामिल हुए हैं। राज्य स्तर पर तकरीबन एक हजार व्यक्तियों को नशे से दुर रखने की जानकारी जमात ए इस्लामी हिंद के पदाधिकारियों ने दी है।
यह मुहिम राज्यभर में चलायी जा रही है। इस अभियान का शीर्षक नशे का नाश, देश का विकास है। आदर्शवादी समाज निर्माण के लिए नशे से दूर रहने की जरूरत होने मत संगठन का है। युवाओं को नशे से दुर रखने के लिए जमात ए इस्लाम हिंद के पदाधिकारी घर घर जाकर जनजागृती कर रहे हैं। नशे में लिप्त बच्चे पहचानने का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाएगा।
गत कई वर्षो से समाज नशे में लिप्त हो रहा है, इसमें स्कुली बच्चे और महाविद्यालयीन युवकों की संख्या काफी है। इसे रोकने के लिए जमात ए इस्लामी हिंद की ओर से यह मुहिम चलायी जा रही है।
from New India Times https://ift.tt/2y1zE8I




Social Plugin