
कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिंह ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए गहलोत ने कहा, ‘मानवेंद्र सिंह और आशीष देशमुख भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए हैं। देश में सिर्फ दो लोगों .. अमित शाह और नरेंद्र मोदी का शासन चल रहा है। भाजपा में लोग परेशान हैं। भाजपा के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि जसवंत सिंह का भाजपा ने अपमान किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘जसवंत सिंह देश के रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रहे। वह भाजपा में प्रधानमंत्री पद के योग्य थे, लेकिन उनका टिकट काट दिया गया। उनका अपमान किया गया। मानवेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘मैंने राहुल गांधी से सुबह मुलाकात की औेर उन्होंने मेरा कांग्रेस में स्वागत किया। मेरे साथ बहुत सारे लोग लंबे समएय से लड़ाई लड़ रहे हैं। आप देखेंगे कि आगामी विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में राजस्थान के अंदर बड़ा परिणाम देखने को मिलेगा।’’
आशीष देशमुख ने कहा, ‘‘राफेल मामले को राहुल गांधी जी उठा रहे हैं। यह भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है। हम महराष्ट्र के कोने-कोने तक इस मुद्दे को ले जाएंगे। अब नरेंद्र (मोदी) के साथ देवेंद्र (फडणवीस) को भी सत्ता से जाना होगा। मानवेंद्र सिंह ने हाल ही में बाड़मेर के पचपदरा में स्वाभिमान रैली की थी और भाजपा छोड़ने का ऐलान किया था।
from News85.in https://ift.tt/2J0hGHT
Social Plugin