लखनऊ , प्लास्टिक कचरे से अब ईंधन बनाया जायेगा। प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने वा ला यह प्लांट लखनऊ में लगेगा।
प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने वाले प्रोजेक्ट को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। पीपीपी मॉडल पर यह प्रोजेक्ट लखनऊ में स्थापित किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक कचरे से फ्यूल बनाकर प्रदूषण को भी नियंत्रित किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लग गई।
योगी कैबिनेट ने इसके टेंडर के प्रपत्र के साथ ही अनुबंध के प्रारूप को भी मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट में प्रदेश सरकार पर कोई भी वित्तीय भार नहीं आएगा। इससे निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
from News85.in https://ift.tt/2A7bI5k
Social Plugin