फराज़ अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT:
कब किसकी ज़िन्दगी में कौन सा भूचाल आ जाये इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। एक हंसते खेलते परिवार में आज एक घटना ने कोहराम मचा दिया। किसी को इस एकाएक हुए घटना का अंदाजा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। जिले के प्रतिष्ठित गन हाउस के मालिक व पूर्व सपा नेता ने अपने आवास स्थित अपने ऑफिस में ही अपने आप को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज़ सुनते ही ऑफिस पहुंचे परिजनों के होश उड़ गये। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था की हुआ क्या, वहीं गोली से घायल गन हाउस के मालिक को परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी गम्भीर अवस्था को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है हालांकि घटनास्थल पर एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गन हाउस के मालिक काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और इसी वजह से उन्होंने अपने आपको गोली मार ली। किसान गन हाउस के मालिक बालगोविंद यादव को आज डिग्री कालेज रोड पर स्थित मकान पर गोली लग गयी। फायर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो बालगोविंद खून से लथपथ थे, यह देख परिजनों के होश उड़ गये,आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। नगर कोतवाल की पुलिस ने बताया कि गन हाउस के मालिक बालगोविंद यादव के परिजनों ने बताया है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे जिससे वह काफी परेशान रहते थे इसी वजह से आज उन्होंने खुद अपने आपको गोली मार ली है। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।
from New India Times https://ift.tt/2Pvlvap


Social Plugin