Edited by Atish Deepankar, पटना (बिहार), NIT:
सुश्री चारु सिन्हा, भा. पु. से., पुलिस महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर, के.रि.पु. बल की अध्यक्षता में बिहार सेक्टर कार्यालय पटना के प्रांगण में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम में श्री नीरज कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री एच. एस. मल्ल पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री रामसुखपाल सिंह कमाण्डेंट, अधिनस्त अधिकारी गण एवं जवान सम्मलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदया सुश्री चारू सिंन्हा ने सीआरपीएफ की गौरवपूर्ण इतिहास का विस्तार से वर्णन करते हुए पुलिस यादगार दिवस की महत्ता एवं प्रासंगिकता का विषेश उल्लेख किया। पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिन्हा ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपी0एफ ने लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी आक्रमण के प्रथम हमले के दंष को बर्दाष्त किया, जब सी0 आर0 पी0 एफ के छोटे गष्ती दल पर काफी अधिक संख्या वाली चीनी सेना द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि इस भिड़त में सी0 आर0 पी0 एफ के 10 जवानों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
ज्ञातव्य है कि, 21 अक्टूबर को उनकी षहादत को पूरे देष में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पुलिस महानिरीक्षक सुश्री चारू चिन्ना ने बताया कि, सी0 आर0 पी0 एफ में सर्वोच्च बलिदान की भावना और इसकी संकल्प शक्ति इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखी गई है। पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिन्हा ने कहा कि, आरंभ में ही इस बल ने वीरता के अनेकों कीर्तिमान स्थापित किये है। सुश्री सिन्हा ने कहा कि यह बल के जवानों के लिए प्रेरणा के स्रोत है ।उन्होनें बताया कि, सी0आर0पी0एफ देश में आंतरिक सुरक्षा स्थापित करने के लिए कटिब्द्ध है । उन्होंने दोहराया कि यह सदैव रहेगा।
पुलिस महानिरीक्षक सुश्री चारू सेना ने कश्मीर मुद्दे पर कहा कि, वर्तमान में जम्मू एवं कश्मीर में कानून व्यवस्था का मसला, उत्तर पूर्व में अखण्डता की रक्षा हो। पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिन्हा ने नक्सलवाद मसले पर कहा कि, सी0आर0पी0एफ सभी मोर्चो पर पूरी तत्परता के साथ तैनात है।
कार्यक्रम के दौरान षर्ष 2018 में सुरक्षा बलों एवं राज्य पुलिस के कुल 416 जवान जिसमें सी0 आर0 पी0 एफ0 के कुल 29 जवानों ने डियूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए या जिनकी असामयिक मृत्यु हुई के नामों को पुकारा गया एवं उन्हें श्रद्धांजली दी गई।
इस कार्यक्रम के दौरान ही पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने इस वर्श पूरे देश में सभी अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस बलों के साथ साथ विषिश्ट रूप से सी0आर0पी0एफ के जवानों जिन्होंनें अपने डयूटी के दौरान देश के लिए षहादत हुए , अपने जवानों के गौरवतापूर्ण अदम्य साहस का वर्णन किया तथा साथ ही उनका नाम पढ़ कर सुनाया गया।
इस अवसर पर सहीद जवानों की याद में मौन भी धारण किया गया।
from New India Times https://ift.tt/2yr11Jm


Social Plugin