अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश के चुनावी रण में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही आम आदमी पार्टी के दिल्ली नेतृत्व ने प्रदेश में आम आदमी का राज लाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है और अगले सप्ताह से संपूर्ण राष्ट्रीय नेतृत्व आम आदमी का राज लाने के लिए मध्य प्रदेश की जमीनी चुनावी लड़ाई में उतरेगा। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने रविवार को एक बयान जारी कर कही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों श्री अग्रवाल की दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह समेत केंद्रीय नेतृत्व के कई वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात हुई। इस मुलाकात में मध्य प्रदेश चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। इस बैठक में तय किया गया कि मध्य प्रदेश में आम आदमी का राज लाने के लिए संपूर्ण राष्ट्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश आएगा और सभाओं, रैलियों और रोड शो के माध्यम से जनता से सतत संपर्क किया जाएगा।
तीन चरणों में होगा दिल्ली नेतृत्व का दौरा कार्यक्रम
आम आदमी पार्टी के केंद्रीय स्तर के नेताओं का दिल्ली आगमन तीन स्तर पर होगा। पहले दौर में शीर्ष नेतृत्व के साथ कुछ विधायक और अन्य नेता चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह कार्यक्रम जिला स्तर पर होंगे। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में विधानसभा स्तर पर विधायकों, केंद्रीय नेतृत्व और अन्य प्रदेशों के नेताओं का आगमन होगा। तीसरे चरण में प्रचार प्रसार की कमान खुद राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संभालेंगे।
संजय सिंह करेंगे इसी सप्ताह दौरे की शुरुआत
जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह के साथ भी मध्य प्रदेश की रणनीति पर श्री अग्रवाल की लंबी चर्चा हुई। संजय सिंह 20 अक्टूबर से मतदान तक मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश में रहेंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रणनीति को विस्तार देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर जनता से सघन संवाद भी कायम करेंगे।
17 नेताओं के दौरों का कार्यक्रम हुआ तय
राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में प्रचार प्रसार के लिए पहले दौर में जिन नेताओं का आगमन तय हो गया है। उनमें प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सांसद संजय सिंह, सांसद सुशील गुप्ता, सांसद भगवंत मान, चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा, ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज, सीमापुरी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम, मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान, मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती, सदर बाजार के विधायक सोमदत्त, जंगपुरा के विधायक प्रवीण देशमुख, वजीरपुर के विधायक राजेश गुप्ता, पालम की विधायक भावना गौड़, अमानतउल्ला, शहनाज हिंदुस्तानी, रिचा मिश्रा पांडे और जरनैल सिंह प्रमुख हैं। इसके अलावा अन्य नेताओं और राष्ट्रीय नेतृत्व व विभिन्न राज्यों के नेताओं का कार्यक्रम भी तय किया गया है।
from New India Times https://ift.tt/2Aa3EAE

Social Plugin