Realme ने एक बजट स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम है Realme C1.नया सी1 हैंडसेट बड़े डिस्प्ले और बड़े बैटरी के साथ आता है.रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले दी गई है. डिस्प्ले के ऊपर एक नॉच भी है. Realme C1 एक्सक्लूसिव तौर पर 11 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा. डिवाइस 6,999 रुपये में फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा.

इस ट्रिक से पाए 50GB 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें

हैंडसेट में 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है. फोन डुअल सिम सपॉर्ट करता है और ग्राहकों को इसमें दो सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड मिलता है. फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है.डिवाइस को पावर देने के लिए 4230mAh बैटरी दी गई है. स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा मिलता है जो 13 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर से लैस है. सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.




from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2OXG0fD
via IFTTT