रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के करीब आते ही झाबुआ जिले की सभी विधानसभाओ मे चुनावी सरगर्मियां अपने पूरे शबाब पर हैं। झाबुआ, थांदला, पेटलावद, विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की सूची लंबी होने के कारण यह निश्चित रूप से अभी नहीं कहा जा सकता कि भाजपा ओर कांग्रेस किसे अपना भावी प्रत्याशी बना कर चुनावी समर में उतारेगी लेकिन आम जनता में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इस लंबी सूची में भाजपा और कांग्रेस के भावी प्रत्याशी कौन होगा।
झाबुआ, थांदला, पेटलावद, विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बनने के लिए अनेक दावेदार अपनी दावेदारी अपने अपने स्तर पर करने के लिए कमर कसे हुए हैं। कौन होगा भावी प्रत्याशी यह तो अभी समय के गर्भ में है फिर भी थांदला विधानसभा के पलवाड क्षेत्र के शेर के नाम से प्रख्यात कांग्रेस के लोकप्रिय पूर्व विधायक व्यक्तित्व के धनी मिलनसार हर दिल अजीज श्री वीरसिंह भुरिया, मतदाताओं की पहली पसंद बने हुए हैं इस लिए इनकी टिकट लगभग फाईनल हो चुकी है।
हमारे सूत्र और राजनीतिक पंडित बता रहे है और छन छन कर खबर भी आ रही है कि हाईकमान के द्वारा कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों को हरी झंडी देते हुए कांग्रेस के तीनों दिग्गज वजनदार उम्मीदवारों की टिकट फाईनल हो चुकी है। थांदला विधानसभा से पूर्व विधायक श्री वीरसिंह भूरिया, झाबुआ से पूर्व विधायक श्री जेवियर मेडा, अलीराजपुर के श्री महेश पटेल, तीनों भावी उम्मीदवारों को हाईकमान से हरी झंडी भी मिल चुकी है, इसलिए यह उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र में राजनीतिक पंडितों से राय मशविरा कर अपनी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की बैठक लगातार लेकर पार्टी के हित में अनेक निर्णय ले रहे हैं।
from New India Times https://ift.tt/2NTnQiC



Social Plugin