नई दिल्ली। फेसबुक के एक फीचर में तकनीकी कमी के कारण हैकर्स फेसबुक के भीतर तक घुस गए और उन्होंने करीब 5 करोड़ लोगों की प्रोफाइल में सेंधमारी कर डाली। हैकर्स ने उनकी सुरक्षा में सेंध लगाई। वो लोगों की प्रोफाइल से क्या चुरा ले गए हैं इसका पता अभी नहीं चल पाया है। बता दें कि भारत में ज्यादातर लोग फेसबुक का यूज करते हैं और तकनीकी सुरक्षा जानकारियों से अनभिज्ञ हैं।
कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में बताया, 'हमारी इंजिनियरिंग टीम फेसबुक के 'View As' फीचर में एक खामी पाई है। बता दें कि इस फीचर के तहत आप यह देख सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल दूसरे की आईडी के जरिए देखने पर कैसी दिखाई देती है।'
कंपनी ने बताया कि अटैकर्स ने इस 'View As' फीचर के जरिए फेसबुक ऐक्सेस टोकन चुरा लिए हैं, जिसके जरिए वे कुछ हद तक दूसरों के अकाउंट को हैक कर उसे इस्तेमाल करने में भी कामयाब हो गए हैं। इससे अब तक 5 करोड़ फेसबुक यूजर प्रभावित हो चुके हैं।
सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए फेसबुक ने यह फीचर फिलहाल हटा दिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, 'हमने इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह पता लगाना बाकी है कि खातों का दुरुपयोग कर जानकारी चुराई गई है या नहीं।'
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Ras6bQ

Social Plugin