इंदौर। मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंकखुर्द थाने में छत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर दो फरियादी घायल हो गए। थाना प्रभारी बाल बाल बच गए हैं। अब बताया जा रहा है कि थाना भवन काफी जर्जर हो गया है और बारिश में उसकी छत भी टपकती थी। पुलिस विभाग ने अपने थाना भवन की मरम्मत ही नहीं कराई थी।
लोडिंग वाहन पलटा, 1 मौत, 14 घायल
कन्नौद। कन्नौद-आष्टा राजमार्ग स्थित जंजालखेडी घाट पर शुक्रवार दोपहर लोडिंग वाहन पलटने से एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 14 अन्य लोग घायल हो गए।
3 गम्भीर घायल को इलाज हेतु इंदौर रैफर किया गया है जबकि अन्य घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक लोडिंग में करीब 30 मजदूर ग्राम पोलाय से मजदूरी करने के बाद अपने गांव मुहाल लौट रहे थे । इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे जंजालखेडी घाट लोडिंग वाहन पलट गया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2QhSf7g

Social Plugin