संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, बुझाते समय पति भी झुलसा

प्रियंका ने परिवार वालों पर जला कर मारने की नीयत से आग लगाने का लगाया आरोप

सिकन्दरपुर(बलिया)। नगर के मोहल्ला जलालीपुर में पारिवारिक कलह से ऊब कर प्रियंका (35) ने रविवार की शाम को अपने शरीर पर किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा लिया. जिससे उसके कपड़े तेजी से जलने लगे. पत्नी को आग में जलता देख पति प्रदीप राम उसे बुझाने का प्रयास करने लगा. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक पति पत्नी दोनों बुरी तरह से झुलस गए.

परिवार वालों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने प्रियंका को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. वैसे प्रियंका ने परिवार वालों पर जान से मारने हेतु आग लगाने का आरोप लगाया है.

The post संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, बुझाते समय पति भी झुलसा appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2wAlcUt
via IFTTT