रामपुरनंबरी में वज्रपात की चपेट में आया युवक झुलसा

बलिया। सहतवार क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुरनंबरी में गुरुवार को शाम चार बजे के करीब आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया. वहीं एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन भैंसें झुलस गई. युवक का इलाज सहतवार हास्पिटल में कराया गया.

बताया जाता है कि रामपुरनंबरी निवासी हरिकृष्ण यादव गुरुवार की शाम चार बजे के करीब चार भैंसें चरा रहे थे. तभी अचानक कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. इसकी चपेट में चारों भैंस आ गई. इसमें एक भैंस मौके पर ही दम तोड़ दी. वहीं तीन झुलस गई. थोड़ी दूरी पर खड़े उनके भाई 45 वर्षीय हरिप्रसाद यादव भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए. इनका इलाज सहतवार करवाया गया.

The post रामपुरनंबरी में वज्रपात की चपेट में आया युवक झुलसा appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2Q7Yv25
via IFTTT