“कमल शक्ति बहनों ” से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने की अपील

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

​स्थानीय राजस्थानी भवन में आयोजित ” कमल शक्ति संवाद समारोह ” में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने महिलाओं के साथ विचार साझा करते हुए कहा कि यदि कमल शक्ति की मेरी बहनें संकल्प ले लें तो मध्यप्रदेश में फिर से एक बार जनकल्याणकारी भाजपा की सरकार का बनना सुनिश्चित हो जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि मेरी बहनें अपने जिले में अभियान चलाकर पूरे घर-घर दस्तक दे कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नव भारत का निर्माण यदि करना है तो यह बहनों और बेटियों के सम्मान, उनके कल्याण के साथ ही हो पाएगा। ​​उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी की पूरी तवज्जो आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की दूरअंदेश रणनीति के तहत ऐसे सम्मेलनों का आयोजन कर रही हैं। इस आयोजन को हर वर्ग व समाज की महिलाओं का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है।



from New India Times https://ift.tt/2NU0nKg