सुखपुरा(बलिया)। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा SC/ST एक्ट में संशोधन कर उसे मूल स्वरूप में बहाल करने के विरोध में सवर्ण समुदाय के लोगों ने 6 सितंबर को भारत बंद आह्वान किया था. इसी के तहत सुखपुरा के नवयुवकों द्वारा सभी दुकानों को बन्द कराया गया. निजी विद्यालय भी बन्द रहे. जो खुले थे उनको भी समय से पहल छुट्टी कर दी गई. सड़क पर वाहन भी कम ही चले. बन्दी को सफल बनाने मे मनीष सिंह, रंजीत पाण्डेय, जिन्जी सिंह, योगेश दूवे,बुच्चु सिंह, पप्पू सिंह,राणा प्रताप,अभीनाष सिंह आदि लोग रहे.
The post सुखपुरा में भी बंद रहा असरदार appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2wPdmX8
via IFTTT
Social Plugin