बांसडीह में भी रही अभूतपूर्व बंदी

बांसडीह(बलिया)। एससी-एसटी के विरोध में सवर्ण नौजवान सड़क पर उतरे और अपना विरोध इस एक्ट के खिलाफ दर्ज कराए. क्षेत्र व आस पास के सभी स्कूल कालेज बन्द रहे. बांसडीह तहसील के अधिवक्ता महेश प्रताप सिंह व क्षेत्रीय युवाओ ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका. अभी पुतला आग के हवाले हुआ था कि पुलिस ने तुरन्त पहुँचकर पुतले की छीना झपटी कर दी. लोग पैदल व मोटरसाईकल से जुलूस निकाल कर पूरे क्षेत्र के भ्रमण किया. बांसडीह में अभूतपूर्व बंदी रही.

लोग चाय पान के लिए दिन भर तरस गए. लोगो मे केंद्र की सरकार के प्रति गुस्सा दिखा. बांसडीह बड़ीबाजार, इंटर कॉलेज रोड की सभी दुकाने बंद रही. बांसडीह-बलिया मार्ग, बांसडीह-सहतवार मार्ग, बांसडीह-मनियर मार्ग, बांसडीह-बेरुआरबारी मार्ग पर कोई भी वाहन नहीं चले. इससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सुबह से ही इस एक्ट के विरोध में लोग घरों से निकलकर बाजारों में आने लगे. दिन भर पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी प्रमोद कुमार व सहयोगियों भी दिन भर भ्रमण पर रहे.

जिससे कोई बड़ी घटना न घटे. बन्द कराने वालों में अधिवक्ता चन्द्रशेखर सिंह, अनिल पांडेय, राकेश तिवारी, अभिषेक मिश्रा मिन्टू, अवनीश मिश्र सिंटू, धनजी मिश्र, दिलीप आदि रहे.

The post बांसडीह में भी रही अभूतपूर्व बंदी appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2oLcf6n
via IFTTT