बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर (दोथ) गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से बुधवार को मां अमलावती देवी (28) व बेटी कु. अंशू (2) की मौत हो गयी. वहीं मृतका की सास सुशीला देवी (60) करंट के झटके से गिरकर चोटिल हो गयीं हैं. घटना के बाद सभी को उपचार के लिए सीएचसी सीयर पर लाये गया. जहां डा. साजिद ने अमलावती देवी व अंशू को जहां मृत घोषित कर दिया. सुशीला देवी का उपचार चल रहा है.
घटना के बारे में बताया गया कि मृतका अमलावती एक कमरे में स्टैण्ड वाला पंखा चालू करके अपनी दूसरी बच्ची अंशू को लेकर सो रही थी. स्टैण्ड वाला पंखा अमलावती के ऊपर अचानक जा गिरा. पंखे में विद्युत प्रवाहित था और चपेट में आयी अमलावती देवी छटपटाने के बाद अचेत हो गयी. मृतका की सास आवाज सुनकर जब मौके पर बहू को खीचने लगी तो वह भी बिजली का झटका खाकर गिर पड़ी और शोर करने लगी. आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े. तब जाकर पंखे की तार को बिजली बोर्ड से अलग कर सभी को अस्पताल रवाना किया. मृतका का पति बेचन चैहान अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है, जो इस समय दुबई में नौकरी करने गया है. उसकी एक अन्य पुत्री कु. अन्नू (7) वर्ष घटना के समय घर से बाहर कहीं खेलने गयी थी. घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है.
The post करेंट के चपेट में आई मां बेटी की मौत, सास घायल appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2NaNf6f
via IFTTT
Social Plugin