भाजपा महिला मोर्चा की अनूठी पहल कौन बनेगा मिस सोशल मीडिया,

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

​झाबुआ जिला भाजपा महिला मोर्चा ने ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं को सोशल मीडिया में जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल की है, जिसमें 16 सितंबर से कौन बनेगा मिस सोशल मीडिया स्पर्धा झाबुआ भाजपा महिला मोर्चा के कर कमलों द्वारा झाबुआ जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाएगी। सभी विधान सभा स्तर पर 18 से 25 वर्ष की युवतियों को इसमें शामिल किया जाएगा और सोशल मीडिया पर जो भी सह सहभागी युवतियां बेहतर प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगी उन्हें  जिला संभाग व प्रदेश स्तर पर सम्मान के साथ पुरस्कार भी दिया जाएगा।​​​जो भी मिस सोशल मीडिया बनना चाहती हैं उनके लिए जरूरी रहेगा के प्रतिभागी के मोबाइल पर नमो व शिवराज एप डाउनलोड किया गया हो। झाबुआ जिले में प्रथम विजेता को मोबाइल, संभाग में प्रथम को टैबलेट व प्रदेश में प्रथम विजेता को लैपटॉप दिया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने उक्त जानकारी देते हुए एनआईटी संवाददाता को बताया कि, मिस सोशल मीडिया कांटेक्ट जिला प्रभारी भाजपा नेत्री कुंता सोनी, झाबुआ ,ज्योति जोशी, राणापुर ,अर्चना शर्मा मेघनगर एवं शालिनी यादव पेटलावद, थांदला से सुनीता पवार को परीक्षा प्रभारी बनाया गया है। इस हेतु शनिवार को मेघनगर कन्याशाला, थांदला कॉलेज ,थांदला के अणु पब्लिक स्कूल, स्कुल में भी बालिकाओं से मिस सोशल कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए विशेष चर्चा की गई एवं पूरे मध्यप्रदेश सहित झाबुआ जिले में 16 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 सिम्बर रहेगी।



from New India Times https://ift.tt/2MILzBF