मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर के दिए इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस में मानो एक तरह से भुकंप आ गया है। महाराष्ट्र में सभी ओर इस्तीफा देने का सिलसिला ही बना हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा नेता तथा राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद आसिम अली ने भी तारीक अन्वर का समर्थन करते हुए अपने साथीयों समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें की मो. आसिम अली तारीक अन्वर के करीबी माने जाते है। हाल ही में राष्ट्रवादी के सर्वे सर्वा शरद पवार ने राफेल डील को लेकर पंतप्रधान नरेंद्र मोदी का समर्थन करने वाला बयान दिया था। शरद पवार के इस बयान से मोदी को राफेल डील में क्लीन चिट देने की खबरें मीडिया में प्रसारीत हुई थी। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता तारीक अन्वर ने राष्ट्रवादी के सभी पदों से एवं लोकसभा सदस्य से भी इस्तीफा अपने आला नेताओं को भेज दिया है। तारीक अन्वर साहब के लिए इस निर्णय का स्वागत राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा कर रहे हैं। मो. आसिम अली का कार्य यवतमाल एवं महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस के लिए उल्लेखनिय रहा है। जरूरतमंद युवा, नागरिक, छात्र एवं देहातों के लोगो के लिए उन्होने काफी कुछ किया है. आसिम अली के इस्तीफे से यवतमाल की राष्ट्रवादी कांग्रेस ने अपनी युवा पहचान खोई है ऐसी चर्चा राजनैतिक क्षेत्र में कहा जा रहै. यह कमी पुरी करना राष्ट्रवादी कांग्रेस के लिए काफी मुश्कील होगा ऐसा भी बोला जा रहा है।
from New India Times https://ift.tt/2OgxX0D

Social Plugin