श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ कोतवाली, हैदराबाद थाना, मितौली थाना सहित कस्बा नगर मोहम्मदी में लगभग 11 से 12 वर्षों से जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। अस्तल मंदिर के निकट हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म दिवस जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम धाम से मनाया गया।

रंगारंग कार्यक्रम कृष्ण लीला के साथ सुंदर झांकी का भी प्रदर्शन किया गया कृष्ण जन्माष्टमी की उमंग में बच्चे बुजुर्ग महिलाएं सभी लोग सम्मिलित हुए बरसात का मौसम होते हुए भी सभी मंदिरों में रात 12:00 बजे तक भक्तों की भीड़ इकट्ठा रही रात के 12:00 बजते ही सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म का महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव। जगह जगह अनेकों प्रकार की झांकिया ने भक्तों का मन मोह लिया। हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ ने झांकियों का आनंद लिया।मुख्य अतिथि कार्यकर्ता के द्वारा दिल को छू लेने वाला रंगारंग कार्यक्रम व झांकी भी सजाई गई। मुख्य अतिथि व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूरे उत्तर प्रदेश में साफ जाहिर हो रहा है कि भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म दिवस जन्माष्टमी का त्योहार बड़े जोरों शोरों धूमधाम से मनाया जा रहा है।



from New India Times https://ift.tt/2wBbwIu