सिकंदरपुर(बलिया)। थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा 21 वर्षीय युवक की अभ्यास दौड़ के दौरान ही अचानक सांस रुक गई. युवक के मौत की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैली.
गांव के हरिनारायण चौहान का 21 वर्षीय पुत्र राहुल चौहान सेना में भर्ती की तैयारी के क्रम में शनिवार की शाम रोज की तरह सड़क पर अपने साथियों के साथ दौड़ लगा रहा था. अचानक उसकी सांस फूलने लगी. वह दौड़ते दौड़ते सड़क पर ही गिर गया. साथ में दौड़ रहे उसके साथी उसे नीचे गिरा हुआ देख घबरा गए व तत्काल राहुल को उठा सीएचसी सिकंदरपुर लेकर आए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.
The post सेना में भर्ती के लिए दौड़ के अभ्यास के दौरान युवक की मौत appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2M9FhGf
via IFTTT
Social Plugin