भोपाल। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग एवं एससी-एसटी अध्यादेश के खिलाफ शनिवार को मॉ दुर्गा शिव मंदिर परिसर, प्रगति पेट्रोल पंप के सामने से पदयात्रा निकाली। महासभा की जिलाध्यक्ष राखी परमार ने बताया कि पिछले दो महीने से महासभा ने आरक्षण के विरोध में भोपाल के प्रमुख चौराहों, गली- मौहल्लों, मंदिर, स्कूल, कॉलेजों के बाहर आरक्षण समाप्त करने को लेकर आम लोगों से हस्ताक्षर कराये थे। जिलाध्यक्ष राखी परमार और बंटी सिंह परिहार के नेतृत्व में आरक्षण के विरोध में राष्ट्रपति के नाम 2 लाख हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एडीएम आरसी सचांग कौ सौंपा। पदाधिकारियों ने एसडीएम से ज्ञापन को महामहिम राष्ट्रपति तक शीघ्र पहुंचाने की मांग की। जिलाध्यक्ष बंटी सिंह परिहार ने बताया कि जब तक आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू नही किया जाता तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
एक देश एक कानून की मांग
महासभा एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने मॉ दुर्गा शिव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा मंदिर से प्रगति पेट्रोल पंप, बोर्ड आफिस चौराहा, होते हुए ज्योति टॉकिज स्थित महाराणा प्रताप जी की विशाल प्रतिमा पर पहुंची। पदयात्रा में सवर्ण समाज के लोग हाथों में आरक्षण विरोधी नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। महाराणा प्रताप की मूर्ति पर तिलक, पूजन कर माल्यार्पण कर पदाधिकारियों ने आरक्षण हटाओं देश बचाओ और एक देश एक कानून के नारे लगाकर राहगीरों का ध्यानाकर्षण भी किया। पदयात्रा में शामिल ब्रह्म समागम के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा कक्का जी का कहना है कि देश में एक कानून लागू होना चाहिए जिससे सभी वर्गो के गरीबों को आरक्षण का लाभ मिल सकें। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नही मानी जाती तो सवर्ण समाज भाजपा और कांग्रेस दोनो दलों के प्रत्याशियों को वोट नही देंगे।
ये हुए शामिल
पंडित धर्मेन्द्र शर्मा अध्यक्ष ब्रह्म समागम सवर्ण जनकल्याण संगठन, किरण सुरेन्द्र सिंह राठौड प्रदेश प्रवक्ता करणी सेना, बंटी सिंह परिहार, दीपसिंह सोनगिरा कार्यकारी अध्यक्ष अभा क्षत्रिय महासभा, आरती सिंह चौहान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सुनील तोमर प्रदेश संगठन मंभी, यशवंत सिंह, मधुसिंह चौहान संपादिका राजकुल पत्रिका, सुगंध सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, प्रमोद परमार, समरजीत सिंह भदौरिया जिला कार्यकारी अध्यक्ष, रेखा परमार जिला उपाध्यक्ष, मीनाक्षी सिंह, प्रतिभा सिंह परिहार जिला प्रवक्ता रमा तोमर, मनोरमा सिंह, आशा सिंह संगठन मंत्री, कैलाश राठौर, निम्मी पवार, ओमवीर सिंह भदौरिया, नरेश सिंह तोमर, राजेन्द्र सिंह तोमर, विजय सिंह भदौरिया, राजेश सिंह भदौरिया, अनुराग सिंह राठौर, राघवेन्द्र सिंह चौहान, कुलदीप सिंह चौहान एवं ब्रह्मण, पाटीदार, क्षत्रिय समाज, सहित बडी संख्या में सवर्ण समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2CyZaa6

Social Plugin