चापलूसी की हद: शिवराज-साधना को भगवान गणेश के माता पिता बताया | BHOPAL MP NEWS

भोपाल। चुनावी साल में चापलूसी का स्तर भी काफी नीचे गिर जाता है। भोपाल में कुछ पोस्टर्स लगाए गए हैं। पोस्टर में चित्र तो भगवान श्रीगणेश महोत्सव के संदर्भ में हैं परंतु इसमें भक्तजनों ने भगवान गणेश से पहले शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह को पूज्य भगवान बताया है।

ये पोस्टर्स भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ के चलते लगाए गए हैं। पोस्टर पर सीएम शिवराज सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह दिखाई दे रहीं हैं। उनके साथ भगवान श्रीगणेश की प्र​तिमा भी है। पोस्टर में लिखा है माता है गौरी (साधना) पिता हैं महेश (शिव) जय हो गणेश तेजी जय हो गणेश। यनि सीएम शिवराज सिंह और उनकी पत्नी भगवान श्री गणेश के माता पिता के तौर पर दिखाए गए हैं। 

अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने इन पोस्टर्स को फाड़ दिया है। उनका कहना है कि यह धर्म का अपमान है। भगवान श्रीगणेश एवं शिव का अपमान है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2DspEdL