नीमच। यहां एक महिला अध्यापक को धमकी भरी चिट्ठी मिली है। उससे 20 हजार रुपए टैरर टैक्स की मांग की गई है साथ ही धमकी दी गई है कि यदि पैसे नहीं दिए तो उनकी बेटी के साथ कुछ भी हो सकता है। महिला शासकीय प्राथमिक स्कूल में अध्यापक है। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंच गया है। पुलिस धमकी देने वाले की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने महिला अध्यापक को सुरक्षा भी उपलब्ध नहीं कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक नीमच जिले से 80 किमी दूर स्थित एक आबादी ग्राम में अज्ञात व्यक्ति ने प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ महिला अध्यापक को धमकी भरा पत्र लिखा है। पत्र में महिला अध्यापक से 20 हजार रुपए की मांग की गई है और बताए गए स्थान पर रकम रखने को कहा गया। इसमें ये भी लिखा गया कि यदि रुपए नहीं रखे तो इसका अंजाम उनकी 3 वर्षीय बेटी को भुगतना पड़ेगा और इसे मजाक नहीं समझे।
महिला अध्यापक इस स्कूल में 6 वर्षों से पदस्थ हैं। वे अपनी बेटी के साथ अकेली नई आबादी झांतला में रहती है और यहां से 4 किमी विद्यालय रोजाना पढ़ाने जाती हैं। अध्यापिका हर शनिवार शाम अपने ससुराल नयागांव चली जाती थी। इसी दौरान रंजीता 4 अगस्त शनिवार को शाम अपने किराए के मकान को ताला लगाकर नयागांव चली गईं। 6 अगस्त सोमवार को सुबह 9 बजे जब वे लौंंटी तो ये पत्र दरवाजे के नीचे पड़ा हुआ था। पत्र पढ़कर महिला अध्यापक घबरा गई। हालांकि सोमवार सुबह वे स्कूल पढ़ाने जरुर गईं लेकिन शाम को उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने झांतला आकर पुलिस को दूरभाष पर जानकारी दी। महिला अध्यापक की शिकायत पर सिंगोली थाना प्रभारी समरथ सिनम ने सोमवार रात झांतला पहुंच कर जानकारी ली और मामला दर्जकर जांच शुरू की।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2AQCGAm

Social Plugin