JABALPUR: बारिश से ढह गया गरीब का घर, मां-बेटे की मौत | MP NEWS

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीती रात हुई जोरदार बारिश के दौरान एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबकर मां और एक बेटे की मौत हो गई जबकि एक बेटे को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि उसका मकान कच्चा था। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया था। 

गोरखपुर थाने के प्रभारी संदीप अयाची ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात हुई बारिश के दौरान महर्षि स्कूल के पीछे बना एक कच्चा मकान ढह गया। मकान के अंदर एक महिला (40) अपने दो बेटों अनिकेत (सात) और मनीष (छह) के साथ एक कमरे में सो रही थी। मकान ढहने से तीनों मलबे में दब गए।

अयाची के अनुसार, लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने नगर निगम के अमले के साथ राहत और बचाव अभियान चलाया। इसमें मनीष को तो सुरक्षित निकाल लिया गया मगर महिला और उसके बेटे अनिकेत की मलबे में दबकर मौत हो गई।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2AOwYze