इंदौर। सीएम शिवराज सिंह ने उज्जैन से शुभमुहूर्त में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की थी। कमलनाथ ने उनका यात्रा का पीछा करने के लिए जन जागरण यात्रा की शुरूआत कर दी। आज उज्जैन के तराना से इसकी शुरूआत हुई। कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी इस यात्रा का प्रमुख चेहरा होंगे। कमलनाथ ने पटवारी के रथ को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि मेरी चक्की देर से चलती है लेकिन महीन पीसती है।
रथ रवाना करने से पहले कमलनाथ ने तराना के कृषि मंडी में सभा की। मंच पर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और सज्जन सिंह वर्मा भी मौजूद थे। कमलनाथ ने शिवराज सरकार के रथ पर कटाक्ष किया कि दरअसल ये सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा नहीं, बल्कि ये विदाई यात्रा है। मेकिंग इंडिया स्किल इंडिया के नारे लगाते हैं लेकिन इतना धोख़ा देते हैं। भ्रष्टाचार में मध्य प्रदेश नंबर वन है। बीजेपी ने भ्रष्टाचार का मेन्यू बनाया है। महिलाओं पर अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश नंबर वन है। हर वर्ग परेशान है। किसानों के साथ धोख़ा और अपमान हुआ है। भावन्तर योजना भी एक धोख़ा है। व्यापम घोटाले में निर्दोष बच्चे जेल गए। सीएम फिर भी आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की रथ यात्रा में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। कमलनाथ ने आगे कहा, कमलनाथ की चक्की देर से चलती है लेकिन बहुत बारीक पीसती है। चिंता मत कीजिए, कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज़ माफ किया जाएगा। पार्टी को युवा और किसानों की चिंता है। पुलिस वालों आप अपनी वर्दी की इज्जत रखिए।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2LgWUay

Social Plugin