Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy On6


सैमसंग ने अपने Galaxy On6 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये नया स्मार्टफोन कंपनी के Galaxy On सीरीज में लेटेस्ट मॉडल है. नए स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 14,490 रुपये रखी है.

घर बैठे कमाए 15000 रु महीना क्लिक करें 

इसे 5 जुलाई से फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन शॉप से खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन के साथ लॉन्च ऑफर तौर पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर्स दिए गए हैं. सैमसंग ने इसमें एक नया 'चैट ओवर वीडियो' फीचर दिया है. इससे यूजर्स वीडियो देखते हुए अपने कॉन्टैक्ट्स से चैट कर सकते हैं.
इसमें 18.5:9 रेश्यो के साथ 5.6-इंच HD+ (720x1480 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और Mali T830 MP1 GPU के साथ 1.6GHz ऑक्टा-कोर Exynos 7870 प्रोसेसर दिया गया है.इसके रियर में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं इसके फ्रंट में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए मौजूद है.

इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मौजूद है. इसके अलावा इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है. इसकी बैटरी 3000mAh की है.

घर बैठे कमाए 15000 रु महीना क्लिक करें 



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2MImy5f
via IFTTT