मोटोरोला भारत में बजट स्मार्टफोन Moto E5 Plus 10 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी में है. इसे सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमेज़ॉन इंडिया पर बेचा जाएगा. इसे शुरुआत में ऑनलाइन ही बेचा जाएगा.
घर बैठे कमाए 15000 रु महीना क्लिक करें
ऐमेज़ॉन इंडिया की वेबसाइट पर Moto E5 Plus के लिए एक खास पेज बनाया गया है . वेबसाइट के मुताबिक यह स्मार्टफोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसकी बैटरी 5,000mAh की है जो लंबा बैकअप दे सकती है. इसके अलावा यह स्मार्टफोन क्विक चार्ज सपोर्ट करता है इसलिए बैटरी जल्दी चार्ज होगी.
Moto E5 Plus में 6 इंच की IPS एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो एचडी है. ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का है. इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है और 3GB रैम है. इंटरनल मेमोरी 32GB है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 256GB तक किया जा सकता है.इस स्मार्टफोन में Android 8.0 Oreo दिया गया है.कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, माइक्रो यूएसबी, ब्लूटूथ 4.2 सहित 4G LTE शामिल है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2z2xqbY
via
IFTTT
Social Plugin