जबलपुर। 18 साल की एक लड़की की फोन पर रीवा के रहने वाले ब्रजेश कुशवाहा से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। ब्रजेश ने उसे शादी के प्रपोज किया तो जैसे उसके सारे सपने ही पूरे हो गए। वो अपना परिवार छोड़कर ब्रजेश के पास चली आई। ब्रजेश उसे लेकर गुजरात के सूरत शहर में चला गया। यहां 2 माह तक ब्रजेश उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब लड़की ने विधिवत शादी करने की जिद की तो उसे लेकर जबलपुर आया और रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। फोन से शुरू हुई एक छोटी सी लव स्टोरी पुलिस थाने के एफआईआर रजिस्टर्ड में दर्ज होकर खत्म हो गई। प्यार में धोखा खाई लड़की अब न्याय की मांग कर रही है।
कैसे शुरू हुई LOVE STORY
पुलिस ने बताया कि रीवा निवासी ब्रजेश कुशवाहा की मोबाइल पर युवती से दोस्ती हुई थी। एक दिन ब्रजेश ने युवती से शादी करने की इच्छा जताई। इसपर युवती मान गई, तो ब्रजेश 6 मई को उसे अपने साथ अपने घर ले गया और दो दिन रखा। इसी बीच युवती के परिजन हनुमानताल थाने आए और उसके गुमशुदा होने की सूचना दर्ज करा दी। इसकी जानकारी होते ही ब्रजेश युवती को लेकर सूरत चला गया और 2 माह रखा।
जहां ब्रजेश ने युवती के साथ कई बार दुराचार किया। इस दौरान युवती ने शादी का दबाव डाला तो उसने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद ब्रजेश 9 जुलाई को युवती को लेकर शहर आया और स्टेशन में छोड़कर चला गया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2A4T7Zo

Social Plugin