जनआशीर्वाद यात्रा: DATIA BHIND और MORENA का कार्यक्रम जारी | MP NEWS @ JAN AASHIRWAD YATRA

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी की जनआशीर्वाद यात्रा 28 एवं 29 जुलाई को चंबल संभाग के दतिया, भिण्ड और मुरैना पहुंचेगी। 

जनआशीर्वाद यात्रा 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे भाण्डेर भेल मैदान में मंच सभा के बाद रथ द्वारा देवरा, बढेरा, पंडोखर, सोहन में स्वागत के पश्चात् दोप. 1 बजे दबोह भिंड पहुंचगी। यहां मुख्यमंत्री जी रथ सभा को संबोधित करेंगे। सलैया, देवरी, चौरई तिराहा में यात्रा का भव्य स्वागत के पश्चात् दोप 2.30 बजे लहार पहुंचेगी जहां मंच सभा होगी। भटपुरा, बरा से यात्रा दोप. 3.40 पर सेंवढ़ा पहुंचेगी जहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मगरौल में स्वागत के बाद रथयात्रा मौ पहुंचेगी, जहां सभा होगी। गोहद के वाया चितौरा में सायं 6 बजे सभा के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान गिंगरवी, वहुआ होते हुए सायं 7 बजे मेहगाॅव पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित कर जनआशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री भिण्ड में रोड शो करने के पश्चात् भिण्ड सर्किट हाउस पहुंचकर भोजन एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

29 जुलाई को भिण्ड में प्रातः 9.30 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विशिष्टजन एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंटकर 10 बजे पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। आप दोप. 11 बजे अटेर विधानसभा के परा पहुंचकर मंच सभा, प्रतापपुरा में रथसभा, चौमो में स्वागत एवं रथसभा के पश्चात् दद्दा का कुआ, कचनाव होते हुए दोप. 1.25 बजे गोरमी पहुंचेंगे जहां रथसभा को संबोधित करेंगे। बुधारा, नंद का पुरा, भजपुरा में जनआशीर्वाद यात्रा के भव्य स्वागत के पश्चात् दोप. 2 बजे पोरसा पहुंचकर रथसभा होगी। यात्रा का सेंथरा अहीर, थरा में स्वागत होगा और 3 बजे अम्बाह पहुंचकर विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। दोप. 3.50 बजे जनआशीर्वाद यात्रा बरेह, रानपुर में स्वागत के पश्चात् दिमनी पहुंचेगी, जहां मंचसभा होगी। यात्रा का बड़ागांव, जींगनी, मुडियाखेरा, बड़ोखर में भव्य स्वागत के पश्चात् मुरैना पहुंचेगी। मुख्यमंत्री मुरैना में रोड शो करने के पश्चात् विशाल जनसभा को संबोधित कर जन आशीर्वाद लेंगे। रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री जी मुरैना से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2uTt9Da