CBSE: 12वीं के रिजल्ट में बड़ा बदलाव, कई जिला/राज्यों की मेरिट लिस्ट बदली | EDUCATION NEWS

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में बड़ा बदलाव हो गया है। कल तक जो टॉपर्स थे आज टॉपर नहीं रह गए हैं। टॉपर लिस्ट बदल गई है। करीब 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स का रिजल्ट बदला है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब पुनर्मूल्यांकन के बाद इतना बड़ा फेरबदल दिखाई दे रहा है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार नए रिजल्ट के अनुसार अब इश्रिता गुप्ता ने नागपुर की टॉपर बन गई हैं। बोर्ड की ओर से पहले रिजल्ट जारी किए गए थे इश्रिता अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थे और उन्हें लगा कि उनके राजनीतिक विज्ञान विषय में कम नंबर आए हैं, क्योंकि उन्होंने अन्य विषयों में 95 से अधिक अंक हासिल किए थे लेकिन रि-वैल्युएशन के रिजल्ट के बाद उनके 22 अंक बढ़ गए हैं।

ऐसे ही अन्य छात्रों के साथ भी हुआ है और री-इवेल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों में से आधे से ज्यादा उम्मीदवारों के रिजल्ट बदल गए हैं। बता दें कि रि-वैल्युएशन के लिए 9,111 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनके पेपर वापस चेक किए गए और 4632 छात्रों के नंबर बदल गए हैं।

बताया जा रहा है कि सभी पेपर्स में एक गलती सामने आ रही है कि छात्रों को सही सवाल के भी 0 नंबर दिए गए थे। वहीं बोर्ड ने गलतियों को लेकर 214 टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई भी की है। बता दें कि सीबीएसई ने 26 मई को परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। इस बार 12वीं की परीक्षा में कुल 83.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में 499 अंक प्राप्त कर टॉप किया था।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Llijjz