इस खूबसूरत अभिनेत्री ने की आत्महत्या, जानिए क्यो..?

चेन्नई ,  तमिल टीवी सीरियलों में काम करने वाली एक अभिनेत्री ने अपने पति से मतभेदों के चलते आज अपने घर में कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभिनेत्री के पति से पूछताछ की जा रही है।उन्होंने बताया कि मामला आज सुबह तब सामने आया जब 32 वर्षीय अभिनेत्री की घरेलू सहायिका उनके घर पहुंची और बार – बार दस्तक देने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

पुलिस ने बताया कि सहायिका ने एक खिड़की से अंदर झांका तो उसे प्रियंका का शव फंदे से लटका हुआ दिखा। इसके बाद उसने पड़ोसियों को बताया और पुलिस को जानकारी दी गई। प्रियंका ने तमिल टीवी के कई सीरियलों में काम किया है। उन्होंने बाहुबली फिल्म में प्रभास की मां की भूमिका निभाने वाली राम्या कृष्णन के साथ भी काम किया है।

पुलिस ने बताया कि प्रियंका की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उनके पति से पूछताछ की जा रही है। उनकी शादी तीन साल पहले ही हुई थी। उन्होंने बताया कि जब कथित खुदकुशी की घटना हुई तब उनके पति घर पर नहीं थे। प्रियंका के माता – पिता मदुरै में रहते हैं और उन्हें सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

The post इस खूबसूरत अभिनेत्री ने की आत्महत्या, जानिए क्यो..? appeared first on News85.in.



from News85.in https://ift.tt/2NnySIw