लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा का जगह जगह स्वागत

दुबहर में जगह-जगह हुआ साइकिल यात्रा का स्वागत

दुबहड़(बलिया)। जयप्रकाश नगर से शुरू लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा के दूसरे दिन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साइकिल यात्रा में शामिल अरविंद गिरि तथा उनके साथियों का जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया. शुक्रवार के दिन अखार ढाला पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने साइकिल यात्रा के मुखिया अरविंद गिरी तथा उनके समर्थकों का गाजे-बाजे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया. इस मौके पर मुन्ना गिरी, रोहित गिरी, मारकंडे यादव, बामदेव मिश्रा, सोनू पांडेय, लकी सिंह, कमलेश तिवारी आदि लोग रहे.

वही बसरिकापुर ढाले पर प्रधान सुबाष यादव, जनाडी ढाले पर सुशील पांडेय, दयाशंकर पांडेय, श्रीकांत गिरि, नगवां ढाला पर पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, ब्रजेश पाठक, शिवनाथ यादव, विजय चौधरी तथा सवरुबाँध ढाले पर परमात्मा नंद पांडेय के नेतृत्व में अनेकों लोगों ने साइकिल यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण करके स्वागत किया. साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व नपाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज मंगल यादव, रामजी गुप्ता, परवेज रोशन, शशिकांत सिंह, राजकुमार पांडेय, श्याम बिहारी पांडेय, बरमेश्वर प्रधान आदि लोग शामिल रहे.

The post लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा का जगह जगह स्वागत appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2AgaHtP
via IFTTT