दिल्ली में गौशाला में कई गाय मृत मिली

नयी दिल्ली ,  द्वारका के छावला इलाके में एक गौशाला में 36 गायें मृत मिली। दिल्ली पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि पुलिस को आज दोपहर 12.30 बजे गायों की मौत के बारे में सूचना मिली।

इस गौशाला में 1400 गायें हैं और ऐसी आशंका है कि इन 36 गायों की मौत किसी बीमारी की वजह से हुई है।  चिकित्सकों की एक टीम गौशाला में मौजूद है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी आनी बाकी है।

The post दिल्ली में गौशाला में कई गाय मृत मिली appeared first on News85.in.



from News85.in https://ift.tt/2NRBP4n