सुखपुरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के भरखरा ग्राम में सर्पदंश से शनिवार को दो सगे भाइयों की मौत हो गई. दोनों के मौत की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया. माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.
गांव के राजकुमार राम के दो पुत्र अक्षय कुमार (13) व रवि किशन(10) शुक्रवार की रात चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे. लगभग आधी रात को एक जहरीला सांप चारपाई पर चढ़कर दोनों को भाइयों को डंस लिया. उसी समय परिवार के लोग और पड़ोसी दोनों को लेकर अमवा के सती माई स्थान ले गये. वहां से झाड़-फूंक के बाद वापस घर चले आए. फिर दोनों की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें बिसहर और रतसर मिशन पर ले गए. वहां से उन्हें बलिया सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां चिकित्सकों ने रविकिशन को मृत घोषित कर दिया और अक्षय कुमार को भी थोड़े उपचार के बाद बहुत देर हो गई है कहकर वापस कर दिया. परिजन उन्हें लेकर इधर उधर भटकते रहे. अंततः दोपहर में परिजनो ने दोनों को मृत मान लिया. मृतक दोनों बच्चों के माता पिता की यही संतान थे. इनकी अन्य कोई भाई बहन नहीं है. बड़ा अक्षय कुमार कक्षा 7 वह छोटा रवि किशन कक्षा 4 का छात्र था. दोनों गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय मे पढ़ते थे.
The post सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरी उदासी appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2vcu1SQ
via IFTTT
Social Plugin