6,000 रूपये से भी कम कीमत में धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन


स्मार्टफोन बाजार में सभी स्मार्टफोन कंपनियां चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी रेडमी को टक्कर देने के लिए अपने-अपने बजट स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर रही हैं। इसी संदर्भ में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने भी अपना नया स्मार्टफोन Z61 को लॉन्च कर दिया है। इस कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को मात्र 5,750 की कीमत पर लॉन्च किया है तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

----advertisment----
घर बैठे कमाए 15000 रु महीनाक्लिक करें 

Lava के इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच की 18:9 रेश्यो वाली एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है जो 2.5D गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1Gb का रैम और 16Gb की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। इस फ़ोन के रियर में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा और फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन से आप पोर्ट्रेट मोड वाले फोटोज भी क्लिक कर सकते हैं।


यह स्मार्टफोन शार्प क्लिक तकनीक के साथ आता है। इस बारे में कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन छोटे-छोटे पहलुओं को भी कैप्चर कर लेगा। यह स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर कार्य करता है और इस फोन में में 3000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन की बैटरी AI फीचर्स के साथ लैस है जो न यूज़ होने वाले ऐप को अपने आप बंद कर देती है।

----advertisment----
घर बैठे कमाए 15000 रु महीनाक्लिक करें 

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2K1XJQ0
via IFTTT