2 दिन से लापता युवक की लाश तलाब में उतराते मिली | JABALPUR MP NEWS

सिहोरा/जबलपुर। दो दिन पहले रात के समय घर से निकले युवक की लाश गांव के पास ही के तलाब में उतराते मिली है। युवक की पत्नी ने गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। जिसने बताया था कि दो दिन पहले रात को खाना खाने के बाद मछली मारने गया था। जिसके बाद मृतक घर नही लौटा। जिसकी जानकारी रिश्तेदारों से और मृतक के दोस्तों से लेने पर नही मिलने पर मृतक की पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मझगवां थाना के ग्राम प्रतापपुर निवासी गुड्डू कोल (38वर्ष) का शव आज सुबह तालाब में उतराते हुए मिला। मझगवां थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने बताया कि दो दिन पूर्व गुड्डू कोल की पत्नी ने गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को रात्रि गुड्डू कोल तालाब से मछली मार कर खाना खाने आया था और खाना खा कर फिर से मछली मारने चला गया। जिसके बाद घर नहीं आया। जिसकी सूचना थाने में दर्ज कराई गई। 

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि किसी युवक की लाश तालाब में उतरा रही है। बाहर निकालने के बाद युवक की शिनाख्त हुई। मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे जांच में जो भी तथ्य मिलेगें उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2v77WVY