भोपाल। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 11 जिलों में आज की रात भारी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग की लिस्ट में दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सतना, उमरिया, शहडोल आैर कटनी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार की रात इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
बुधवार को दिन में इंदौर और भोपाल में दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। वहीं चंबल और ग्वालियर संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में दतिया जिले के भांडेर में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश हुई। इंदौर संभाग के देपालपुर और झाबुआ में 30-30 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार रात प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश यहां हुई
भांडेर- 90, टीकमगढ़ - 60, अंबाह - 60, गुना - 40, हटा - 30, झाबुआ - 30, नलखेड़ा -30 सीहोर -30, बदनावर -30 और देपालपुर में 30 मिमी रिकॉर्ड की गई है।
9 जिलों में आ सकती है बाढ़
डैम प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि अनुसार बरगी डैम से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इनमे जबलपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, रायसेन, देवास, सिहोर, खंडवा और खरगोन जिले के तटवर्ती क्षेत्र शामिल हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2LPNm3g

Social Plugin