पुलिस ने खुद को गोली मारकर दी जान

दतिया, मध्यप्रदेश के दतिया जिले में पुलिस की 29वीं बटालियन में तैनात सिपाही ने आज दोपहर में अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में स्थित मध्य प्रदेश पुलिस की 29वीं बटालियन में आरक्षक किशन सिंह  ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

The post पुलिस ने खुद को गोली मारकर दी जान appeared first on News85.in.



from News85.in https://ift.tt/2wXaBWe