नई दिल्ली, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में अदालत ने पूर्व राजनयिक माधुरी गुप्ता को दोषी करार दिया और सजा सुनायी है। 22 अप्रैल 2010 को गिरफ्तारी के वक्त माधुरी गुप्ता इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में द्वितीय सचिव (प्रेस और सूचना) के पद पर नियुक्त थीं। साल 2012 में उन्हें दिल्ली की अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
कर्नाटक मे बीजेपी की सरकार गिरी, सीएम येदुरप्पा ने दिया इस्तीफा
अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के अस्पताल में भर्ती
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व राजनयिक माधुरी गुप्ता को तीन साल की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशन जज सिद्धार्थ शर्मा की बेंच ने माधुरी गुप्ता को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ओएसए) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया है। माधुरी पर विश्वास को ठेस पहुंचाने, आपराधिक साजिश और इस अधिनियम के कई प्रावधानों के तहत आरोप तय किए गए हैं। माधुरी गुप्ता को सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धारा तीन और पांच के तहत दोषी ठहराया गया है।
बसपा के प्रदेश महासचिव की गोली मारकर हत्या, पुत्र भी गंभीर रूप से घायल
यूपी में हुए अधिकारियों के बम्पर तबादले, देखें पूरी लिस्ट
अखिलेश यादव के नाम शिक्षामित्रों ने दिया ज्ञापन, उठाई ये अहम मांग
माधुरी गुप्ता, पाकिस्तान की इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में द्वितीय सचिव (प्रेस और सूचना) के पद पर नियुक्त थीं। तभी उनपर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भारत की गुप्त जानकारियां देने का आरोप लगाया गया था। इसके तुरंत बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जुलाई, 2010 में माधुरी के खिलाफ दायर चार्जशीट में कहा गया था कि माधुरी अपने इस्लामाबाद स्थित आवास पर लगे कंप्यूटर व ब्लैकबेरी फोन से यह गोपनीय जानकारियां आइएसआइ को भेजती थीं।
इस बालीवुड स्टार की जीवनशैली इतनी साधारण ? रिलीज हो रही ये फिल्म.. ?
नई पार्टी “लोकतांत्रिक जनता दल” के साथ, शरद यादव ने शुरू की नई पारी
मायावती की ये सलाह, कांग्रेस के लिये क्यों जरूरी ?
माधुरी गुप्ता पर फोन पर इमेल के जरिए आइएसआइ के दो अधिकारियों मुबशर राजा राणा और जमशेद के संपर्क में रहने का आरोप था। चार्जशीट में जमशेद के साथ माधुरी के अफेयर होने की भी बात कही गयी है। ट्रायल के दौरान, माधुरी गुप्ता ने दावा किया था कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग व विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें फंसाया है जिनके साथ उनके तनावपूर्ण संबंध थे।
देखिये यूपी पुलिस की रिश्वत का रेट कार्ड, किससे कितना वसूला और किस-किसमें बंटा
सीएम ऑफिस से लीक हुआ पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले बचाने का फार्मूला, हटाये गये 2 अधिकारी
बीजेपी पर भारी पड़ी उसी की चाल, बिहार में तेजस्वी यादव ने खेला कर्नाटक कार्ड
माधुरी गुप्ता को बातचीत के लिए सार्क सम्मेलन के बहाने भारत बुलाया गया। आरोप है कि उसने पाकस्तिानी खुफिया एजेंसियों को खुफिया विभाग से जुड़ी भारतीय रणनीति व विदेश के संबंधित नीतिगत मामलों से संबंधित सूचनाएं मोटी रकम लेकर मुहैया कराई। उसे पदोन्नति मिलने के बाद तीन साल पहले इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग में तैनात किया गया था। इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। अब तक कोई भी राजनयिक कहीं भी अपनी ही सरकार की खुफिया जानकारी उपलब्ध कराने के आरोप में कभी गिरफ्तार नहीं किया गया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बीजेपी को लगा बड़ा झटका, दिये ये निर्देश
अखिलेश यादव का यूपी की डबल इंजन सरकार पर बड़ा तंज,कहा-लोगों के जीवन में घोल रही कड़वाहट
अभिनेता राजपाल यादव को कोर्ट से मिली बड़ी राहत
योगी राज में रामकथा का आयोजन करने वालों की पिटाई पर बोले अखिलेश यादव…?
अखिलेश यादव कल से तीन दिवसीय दौरे पर, अन्य राज्यों मे पार्टी विस्तार को देंगे नयी दिशा
The post पाकिस्तान के लिये जासूसी करने वाली, पूर्व राजनयिक माधुरी गुप्ता को हुई सजा appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2IwOs6A
नई दिल्ली, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में अदालत ने पूर्व राजनयिक माधुरी गुप्ता को दोषी करार दिया और सजा सुनायी है। 22 अप्रैल 2010 को गिरफ्तारी के वक्त माधुरी गुप्ता इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में द्वितीय सचिव (प्रेस और सूचना) के पद पर नियुक्त थीं। साल 2012 में उन्हें दिल्ली की अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
Social Plugin