मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा अपनी विधायक निधि से जनसुविधा हेतु वार्डों में पानी की टंकी उपलब्ध कराई गई है, किंतु इस पर सियासत और सियासी घमासान जारी है। सोशल मीडिया पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा विचार लिखते हुए इसे नौटंकी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया के अनुसार यह पानी की टंकी प्रतापपुरा में पिछले 5 दिन से रखी हुई है, ताकि लोगों को पानी मिल सके, परंतु इसमें ना तो पानी मिल रहा है और ना लोगों के घर तक पानी पहुंच पा रहा है और सभी वार्डों में पानी की टंकी रखकर उस पर नाम लिखकर विकास का ढोंग रचा जा रहा है, यह सिर्फ नौटंकी है। हालांकि जल की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी नगरपालिका निगम की है। तथापि भीषण गर्मी के मौसम और जल संकट में निगम द्वारा मुख्य डाक घर के पीछे नवनिर्मित प्वाइंट से कई वार्डों में पानी की आपूर्ती की जा रही है। टंकी में पानी नहीं भी हो सकता है। जनता का मत है कि इस मामले में सियासत या सियासी घमासान नहीं होना चाहिए?
from New India Times https://ift.tt/2x1lOoL
Social Plugin