5000 एमएएच की बैटरी, 3 जीबी रैम और कीमत मात्र 7,999 रुपये


स्मार्ट्रोन ने अपने एक नए फोन का मॉडल निकाला है| इस फोन का नाम स्मार्ट्रोन टी फोन पी गोल्ड एडिशन है| यह फोन गोल्ड एडिशन में आ रहा है | यह मॉडल "टी फोन पी" का ही गोल्ड वेरिएंट है| यह फोन 22 अप्रैल से फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर मिलना शुरू हो गया है| इस फोन की कीमत सिर्फ 7,999रु है|
इस फोन की सबसे खास बात यह है कि यह गोल्ड एडिशन फोन खरीदने पर ग्राहक को टी क्लाउड स्टोरेज पर 1 टीबी का फ्री स्टोरेज मिलेगा| इस फोन में गोल्ड पेंट कलर वाली फर्निशिंग दी गई है जोकि काफी अच्छी लगती है|

इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है और साथ ही इसमें फ्लैश लाइट भी है| सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है| वह भी फ्लैश लाइट के साथ ही उपलब्ध है| इस फोन के कैमरे में ब्यूटीफाई, एचडीआर, पनोरमा, टाइमलेस जैसे फीचर दिए गए हैं|
यह ड्यूल सिम सपोर्ट करता है| यह एंड्राइड 7.1 पर चलता है| इसकी बॉडी धातु की बनी हुई है| इसमें 5.2 एचडी आईपीएस डिस्प्ले है| इस फोन में 3 जीबी रैम है और यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलता है| इसकी इंटरनल मेमोरी 32 जीबी की है जोकि बढ़ाकर 128 जीबी तक की जा सकती है| इस फोन की सबसे बड़ी बात है कि इस फोन में बैटरी 5000 एमएएच की है जोकि बहुत ज्यादा है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2kbU9YU
via IFTTT