पीयूष मिश्रा,सिवनी/ छपारा (मप्र), NIT; 
उल्लेखनीय है कि इसके पहले छपारा भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर राजेश उर्फ भालू जैन विराजमान थे और उनको मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे पूर्व जिलाध्यक्ष रही नीता पटेरिया का आशीर्वाद था। राजेश उर्फ भालू जैन के पहले ठाकुर धर्मेंद्र सिंह छपारा भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर विराजमान थे लेकिन जैसे ही भाजपा जिलाध्यक्ष का प्रभार नीता पटेरिया के हाथ में आया वैसे ही उन्होंने छपारा भाजपा मंडल अध्यक्ष पद से ठाकुर धर्मेंद्र सिंह को हटाकर राजेश उर्फ भालू जैन को इस दायित्व का प्रभार सौंप दिया था।
भाजपा में पलायन शुरू
भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर राकेश पाल की नियुक्ति के बाद राकेश पाल ने पूरे जिले में अपनी नई टीम का गठन शुरू कर दिया था इसी क्रम में कुछ दिन पहले ही ठाकुर धर्मेंद्र सिंह को पुनः छपारा भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी लेकिन 1 सप्ताह बाद ही छपारा भाजपा में दो फाड़ दिखने लगे हैं और भाजपाइयों में पलायन की स्थिति पैदा होने लगी है। जिसका नजारा कल रविवार के दिन छपारा बस स्टैंड में दिखाई दिया जहां वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया जा रहा था और मिठाई वितरित की जा रही थी वही भाजपा और बजरंग दल के एक दर्जन से अधिक नव युवकों ने पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली जो इस ओर इशारा करती है कि कहीं ना कहीं ठाकुर धर्मेंद्र सिंह को भाजपा नहीं पचा पा रही है।
from New India Times https://ift.tt/2IUzQxc
Social Plugin