डायल 100 के उपनिरीक्षक की हृदय गति रुकने से मौत, आजमगढ़ के थे निवासी

सहतवार (बलिया)। सहतवार थाने पर 100 नं की गाडी UP 32 G/306 9 पर कार्यरत एसआई रामजीत यादव 57 वर्ष की अचानक हृदय गति रुकने से सोमवार की रात्रि 9 बजे के लगभग मौत हो गयी.
बताया जा रहा है कि रामजीत यादव आजमगढ जिले के ग्राम अराजी कनैथा, सरायमीर के रहने वाले थे. वे लगभग तीन महीने से सहतवार थाने पर 100 नं की गाड़ी पर कार्यरत थे. सोमवार के शाम को उनकी ड्यूटी सहतवार छाता मार्ग पर सीटी कान्वेन्ट स्कूल पास लगी थी. अचानक साढ़े आठ बजे के करीब उनको उल्टी दस्त होने लगा. साथ के हमराही सिपाही उनकी तबियत खराब की सूचना सहतवार थाने व उनके विभाग के अधिकारियों को देकर बलिया हास्पिटल ले गये. जहाँ ईलाज के दौरान मौत हो गयी.

The post डायल 100 के उपनिरीक्षक की हृदय गति रुकने से मौत, आजमगढ़ के थे निवासी appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2rYPwWs
via IFTTT