MP NEWS- मजदूरों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, 11 लापता, 28 घायल

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर एक यात्री बस पुलिया के नीचे जा गिरी। इस एक्सीडेंट में एक फैमिली (पति पत्नी और उनका 1 साल का मासूम बेटा) की मौत हो गई। लगभग 28 घायल बताए जा रहे हैं। कलेक्टर अलीराजपुर का कहना है कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। 

ड्राइवर की झपकी के कारण एक्सीडेंट हुआ: एसडीओपी श्रद्धा सोनकर 

एसडीओपी श्रद्धा सोनकर के अनुसार निजी यात्री बस छोटा उदयपुर से आलीराजपुर आ रही थी। सुबह करीब 5:45 बजे चांदपुर के समीप चालक को झपकी लगने से बस पुलिया से मेलाखोदरा नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर जा पहुंची। घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। 

बस में 42 यात्री सवार थे, तीन की मौत, 28 अस्पताल में, शेष लापता

पुलिस के अनुसार बस में 42 लोग सवार थे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पति-पत्नी और एक अन्य एक साल के बालक को मृत घोषित कर दिया है। 28 लोगों को चोट लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में फिलहाल किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर के अनुसार हादसे में कैलाश पिता नवलसिंह उम्र 48, उनकी पत्नी मीराबाई उम्र 45 निवासी कालाखेतार जोबट व एक वर्षीय युग पिता संजय निवासी राक्सा की मौत हो गई है।

बस में ज्यादातर मजदूर थे जो गुजरात से वापस लौट रहे थे

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रोशन पचाया ने बताया कि बस पुलिस से नीचे गिरकर पलट गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। तत्काल आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े। चांदपुर थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर भी दल के साथ पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल रवाना किया। कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य की जानकारी ली। 

बस को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर तत्काल बचाव कार्य शुरू नहीं होता तो कुछ और लोगों की जान जा सकती थी। बस में अधिकांश श्रमिक और उनके परिवार के लोग सवार थे, जो गुजरात से यहां लौट रहे थे।  मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3FRII0L