भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन 2 में संचालित हकीम होटल के मसालों में केमिकल की मिलावट का मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई 2 साल बाद की गई। यह मामला प्रमाणित करता है कि मिलावट के खिलाफ सरकारी तंत्र कितना लापरवाह है।
दिसंबर 2019 में सैंपल लिया था, अक्टूबर 2021 में रिपोर्ट आई
भोपाल जिला प्रशासन खाद्य विभाग का दावा है कि एमपी नगर जोन 2 में स्थित हकीम होटल में खाने के लिए उपयोग किए जा रहे लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर में अखाद्य कलर मिलाया जा रहा था। दिसंबर 2019 में जांच टीम ने जोन 2 एमपी नगर स्थित हकीम होटल से लाल मिर्च और हल्दी पाउडर के सैंपल लिए थे, जिसकी रिपोर्ट अक्टूबर 2021 में आई।
जनवरी 2022 में FIR दर्ज की गई है
इसमें पता चला है कि लाल मिर्च और हल्दी पाउडर में मिलाया गया कलर और सुरक्षित श्रेणी में आता है इसे लेकर एमपी नगर थाने में होटल मैनेजर लक्ष्मण शर्मा और संचालक अब्बास हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज धाकड़ ने दिसंबर 2019 में एमपी नगर स्थित हकीम होटल पर जांच की थी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3qNU5Rc
Social Plugin