MPPSC-Madhya Pradesh Public Service Commission- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर मध्य प्रदेश ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का लिखित परीक्षा परिणाम 31 दिसंबर 2021 को घोषित कर दिया है।
गौरतलब है कि यह परीक्षा 19 सितंबर 2021 को कुल 06 पदों के लिए आयोजित की गई थी। यह परीक्षा केवल इंदौर जिला मुख्यालय पर स्थित 01 केंद्र पर, प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की गई थी।
राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा में राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा हेतु प्राविधिक रूप से अर्ह पाए गए कुल 6 पदों के लिए 18 (03 गुना +समान अंक) अभ्यर्थियों की अनुक्रमांक बार सूची mppsc की official website पर जारी की गई है। आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने अभिलेख दिनांक 31 जनवरी 2022 तक सचिव,मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, रेसिडेंसी एरिया, इंदौर, मध्य प्रदेश -452001 लिफाफे पर, राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा- 2019 के साक्षात्कार हेतु अभिलेख,अवश्य लिखें।
जिन आवेदकों के अभिलेख अंतिम तिथि तक प्राप्त नहीं होंगे उनके विषय में यह माना जाएगा कि वह साक्षात्कार में भाग लेना नहीं चाह रहे हैं और उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर आयोग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3HpDMAK
Social Plugin