मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु वैज्ञानिक अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 25 जनवरी 2022 (दोपहर 12:00 बजे से) तथा लास्ट डेट 24 फरवरी 2022 (रात्रि 12:00 बजे तक) है।
गौरतलब है कि यह भर्ती परीक्षा वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry) व जीव विज्ञान (Biology) विषयों के लिए है। यह भर्ती परीक्षा कुल 44 पदों के लिए है। जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी के कुल 15 पद, वैज्ञानिक अधिकारी रसायन के 16 पद व वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान के 13 रिक्त हैं। वैज्ञानिक अधिकारी, गृह विभाग,मध्यप्रदेश शासन में राजपत्रित द्वितीय श्रेणी का स्थाई पद है. जिस पर वेतनमान लेवल 12-56100-177500 है।
इन सभी पदों के लिए संबंधित विषय में M.Sc. सेकंड डिवीजन में होना अनिवार्य है। साथी यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी भी शोध संस्थान/ कॉलेज/ विश्वविद्यालय/ प्रयोगशाला में 2 वर्ष का वैज्ञानिक शोध कार्य का अनुभव होना आवश्यक है। यदि एक व्यक्ति एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करता है, तो प्रत्येक पद हेतु अलग-अलग आवेदन पत्र भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक हो वह 40 वर्ष पूर्ण ना की हो, अधिवार्षिक आयु 62 वर्ष होगी।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3eHCnJa
Social Plugin