एक नींबू के लिए lime और lemon दो शब्द का उपयोग किया जाते हैं, क्या कोई अंतर है- GK in Hindi

नींबू के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या कभी सोचा है कि एक नींबू के लिए अंग्रेजी में lime और lemon दो शब्द का उपयोग क्यों किया जाता है। क्या नींबू को अमेरिका में लाइम और ब्रिटेन में लेमन कहा जाता है, इसलिए या फिर दोनों के बीच कोई महत्वपूर्ण अंतर है। आइए पढ़ते हैं:- 

lime और lemon में क्या अंतर है

- वैज्ञानिकों के अनुसार लाइम को Citrus Aurantifolia के नाम से जाना जाता है जबकि लेमन को Citrus limon कहा जाता है। 
- यह दोनों ही खट्टे फल हैं लेकिन इनके आकार में अंतर है। lime की तुलना में lemon बड़ा होता है। 
- इनके रंग से इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। lime प्राकृतिक हरे रंग का होता है जबकि lemon पीला रंग का होता है। 
- इन दिनों फसल पर रासायनिक दवाओं का उपचार किया जाता है इसलिए उनके आकार थोड़े बदल जाते हैं परंतु यदि कोई रासायनिक दवा का उपयोग नहीं किया गया है तो lime गोल होता है जबकि lemon अंडाकार होता है। 
- lime की परत (जिसे अंग्रेजी में स्किन कहते हैं) पतली होती है जबकि lemon की परत मोटी होती है। 

lime अच्छा है या lemon

- lime ज्यादा खट्टा होता है और यदि ठीक प्रकार से पक नहीं पाया है तो इसमें कड़वाहट भी होती है जबकि lemon के स्वाद में खटास थोड़ी कम होती है। 
- lime में विटामिन सी की मात्रा 53 मिलीग्राम पाई जाती है जबकि lemon में विटामिन सी की मात्रा केवल 29 मिलीग्राम पाई जाती है। 
- lime में विटामिन ए जबकि lemon में फोलिक एसिड और पोटेशियम भी मिलता है। 
- गुड न्यूज़ यह है कि lime और lemon दोनों में खनिज, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं। 
- घरों में उपयोग करने के लिए लेमन को ज्यादा उचित माना गया है। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3pE0qiH