INDORE NEWS- रीवा के युवक की इंदौर में हत्या, भोपाल में शादी हुई थी

इंदौर। 4 महीने पहले भोपाल की लड़की से शादी होने के बाद रीवा के रहने वाले देवांशु मिश्रा अच्छे जॉब और लाइफ में कुछ करने के लिए इंदौर आए थे, लेकिन बुधवार की रात देवांशु की हत्या हो गई। हत्या किसने की और क्यों की, पुलिस के पास कोई कंफर्म स्टोरी नहीं है। पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को नामजद नहीं किया है। केवल एक दोस्त का बयान आया है, जिसे पुलिस संदिग्ध मान रही है।

पुलिस स्टेशन लसूडिया के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रमणि पटेल ने बताया कि वारदात बुधवार रात 2:00 बजे की है। देवांशु मिश्रा के पेट में चाकू मारा गया। एफएसएल टीम के अधिकारियों का कहना है कि देवांशु के शरीर में 5 से अधिक वार किए गए। अत्यधिक मात्रा में खून बह जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर पटेल का कहना है कि घटना के समय सतीश नाम का युवक उनके साथ था लेकिन उसका बयान संदिग्ध लग रहा है।

देवांशु मिश्रा के साथी संदीप का बयान- हत्या क्यों और कैसे हुई 

इंस्पेक्टर पटेल के अनुसार संदीप ने बताया कि वह दोनों महालक्ष्मी MR-3 में पार्टी करके वापस लौट रहे थे। बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक बाइक जिस पर दो युवक और एक लड़की सवार थी, ने उन्हें ओवरटेक करके रोका। लड़कों ने अपने साथ आई लड़की को ले जाने के लिए कहा। देवांशु मिश्रा ने मना कर दिया। इस बात को लेकर बहस हुई और लड़कों ने चाकू निकालकर दनादन वार कर दिए। संदीप ने बताया कि घटना के बाद वह घायल देवांश मिश्रा को उसके घर ले गया और जाकर सुला दिया। (पुलिस का कहना है कि जब घटना अस्पताल के पास हुई तो घायल दोस्त को उसके घर ले जाकर सुलाने की क्या जरूरत थी। एंबुलेंस क्यों नहीं बुलाई।)

देवांशु मिश्रा लाइफ सेट करने के लिए इंदौर आया था

देवांशु के लैंडलॉर्ड ने बताया कि हाल ही में देवांशु इंदौर शिफ्ट हुआ था। रियल स्टेट कंपनी फ्यूचर लैंड मार्क में सीनियर सेल्स डायरेक्टर के पद पर उसे अच्छी जॉब मिल गई थी। वह अपनी पूरी फैमिली को इंदौर में शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहा था। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3Dbk21A