पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिये मिला प्रदत्त डीजी-सीआर पदक

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी को पुलिस महानिदेशक म.प्र. द्वारा उनकी सराहनीय सेवाओं के लिये प्रदत्त डीजी-सीआर पदक से नवाजा गया है. पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अविनाश शर्मा द्वारा 7 अक्टूबर 2021 को पुलिस कन्ट्रोल रूम के ग्वालियर सभागार में पदक लगाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय भोपाल से प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री राजेश हिंगणकर, अति. पुलिस अधीक्षक शहर मध्य श्रीमती हितिका वासल, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश दण्डोतिया के अलावा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने इसका श्रेय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिया है।



from New India Times https://ift.tt/3DpfUeC